भगवान झूलेलाल की जयंती पर धमतरी में 500 से अधिक महिलाओं ने निकाली शहर में स्कूटर रैली
भगवान झूलेलाल की जयंती पर धमतरी में 500 से अधिक महिलाओं ने निकाली शहर में स्कूटर रैली

धमतरी/ सिंधी समाज भगवान झूलेलाल की जयंती (चेट्रीचंड महोत्सव) धूमधाम से मना रहे है। इस अवसर पर सोमवार को सिंध शक्ति महिला संगठन द्वारा स्कूटर रैली निकाली। शाम करीब 5 बजे रैली मां विंध्यवासिनी मंदिर से पूजन-अर्चना के बाद शुरू हुई। जिसमें 500 से अधिक महिला, युवती और बुजुर्ग महिलाएं बढ़ चढ़कर शामिल हुई। घड़ी चौक में समापन के पहले खूब आतिशबाजी हुई। सिंध शक्ति महिला संगठन के नेतृत्व में यह रैली निकली। महिलाएं सफेद वस्त्र में शामिल हुई। गले में केसरिया ओढ़नी और सिर में केसरिया पगड़ी पहनी हुई थी। हाथों में भगवा और झूलेलाल का झंडा लेकर जयकारे के साथ शहर भ्रमण किया।
करीब 400 मीटर लंबी स्कूटर रैली शहर में 2 किमी भ्रमण किया। सिंधी समाज द्वारा 10 अप्रैल को शाम 4 बजे कोष्टापारा स्थित भगत चौक झूलेलाल मंदिर से शहर में शोभायात्रा निकालेगी, जो शहर भ्रमण के बाद विसर्जन बनिया तालाब में होगा। इसके पहले सुबह कोष्टापारा स्थित झूलेलाल मंदिर में विशेष पूजन होगा। शहर में जगह-जगह भंडारा का भी आयोजन किया जाएगा। झूलेलाल जयंती की शुरुआत 4 अप्रैल को निशुल्क सिंधी फिल्म के साथ हुई। 6 अप्रैल को 5 दिवसीय प्रभातफेरी शुरुआत हुई। 7 अप्रैल को भगवान झूलेलाल की 202 मूर्ति समाजजनों को वितरण किया गया। 8 अप्रैल को महिला सिंध युवा शक्ति द्वारा स्कूटर रैली निकाली गई।
9 अप्रैल को हरदिया साहू समाज में सांस्कृतिक कार्यक्रम और आनंद मेला का आयोजन होगा। 10 अप्रैल को सुबह कोष्टापारा स्थित मंदिर में आरती के साथ 108 बार झूलेलाल चालीसा होगा। युवाओं की बाइक रैली निकलेगी। शाम 4 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। {रैली विंध्यवासिनी मंदिर से शाम 5 बजे निकली, जो सदर बाजार होते घड़ी चौक पहुंची। यहां ईष्ट देवता भगवान झूलेलाल की महाआरती के साथ खूब आतिशबाजी हुई। {रैली के पूर्व कोष्टापारा स्थित झूलेलाल मंदिर में आरती हुई। प्रसादी वितरण हुआ।
