धमतरी जिले में विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री नंददास दंडोतिया का पहली बार धमतरी आगमन हुआ
धमतरी जिले में विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री नंददास दंडोतिया का पहली बार धमतरी आगमन हुआ

धमतरी | विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के छत्तीसगढ़ प्रांत के नए संगठन मंत्री नंददास दंडोतिया का पहली बार प्रांत मंत्री विभूति भूषण पांडेय के साथ धमतरी आगमन हुआ। विहिप बजरंग दल धमतरी जिलामंत्री रामचंद देवांगन के साथ जिला सह संयोजक डाकेश्वर साहू और अन्य पदाधिकरियों ने फूल माला और भगवा गमछा पहनाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद महाराणा प्रताप गार्डन विवेकानंद नगर में बैठक हुई।
प्रांत संगठन मंत्री और प्रांत मंत्री को अभी तक कीं गतिविधियों की जानकारी दी। जिला कार्याध्यक्ष दीपक ठाकुर ने पोटियाडीह में धर्मांतरित हुए यादव परिवार की घर वापसी की जानकारी दी। जिलाध्यक्ष संदीप अग्रवाल ने विहिप की मजबूती के संबंध में अपने विचार रखे। पदाधिकारियों की उपस्थिति में धमतरी प्रखंड के नए अध्यक्ष गौरव जैन की घोषणा की। मोंटी पाहुजा को सह प्रचार प्रमुख, विजय राजवानी को शहर का सह सम्पर्क प्रमुख बनाया गया।
