Dhamtari News: सालों से जंगल व पहाड़ों के बीच गुजर-बसर कर रही कमार महिलाएं पहली बार हवाई जहाज से भरेंगी उड़ान

0

Dhamtari News: सालों से जंगल व पहाड़ों के बीच गुजर-बसर कर रही कमार महिलाएं पहली बार हवाई जहाज से भरेंगी उड़ान

धमतरी: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपनी सफलता का मंत्र बताएगी। जिले से 10 महिलाओं का दल रायपुर के लिए रवाना हुआ है। सात मार्च को इन महिलाओं के साथ प्रदेशभर से 64 महिलाएं दिल्ली के हवाई जहाज से रवाना होंगी।

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से मिलने जा रही कमार महिला रामेश्वरी नेताम, कुलेश्वरी सोरी, पुनीता बाई नेताम, सोनारिन बाई सोरी, संजनी बाई, रेवती बाई, गंगा बाई, रजमत बाई, रोहणी बाई और यशोदा बाई ने बताया कि वे समूह से जुड़कर काम करती है।

वे अत्यंत पिछड़ी कमार जनजाति वर्ग से आती है। इन महिलाओं में अधिकांश ने स्कूल का मुंह भी नहीं देखा है, लेकिन उनके हुनर ने आज उन्हें बड़ा मौका दिया है। 

जिसे लोग उनके पास से खरीदते हैं। इसी तरह अन्य कटिर उद्योग के माध्यम से स्वयं को आत्मनिर्भर बना रही है। इनमें से एक महिला को छोड़कर अधिकांश ने रेल नहीं देखी है। नदी-नाला, जंगल व पहाड़ी रास्तों से सफर करने वाली महिलाएं अब पहली बार हवाई जहाज में सफर करेगी, इसे लेकर महिलाओं में काफी उत्साह है।

यहां धमतरी की 10 महिलाओं के साथ कबीरधाम, बलरामपुर, रायगढ़, जशपुर, कोरबा, गरियाबंद जिलों की कुल 64 कमार महिलाएं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व उपमुख्यमंत्री से रात में चर्चा करेगी। उनके साथ भोजन भी करेंगे।वहीं बांस के ही 15 हार-माला तैयार किए है। नगरी के तिखूर, पीठाकांदा के अलावा जंगल में मिलने वाली जड़ी बूटी भी उपहार के रूप में देंगे। बकायदा इन सामाग्रियों को महिलाएं शादी-ब्याह में उपयोग होने वाले पर्रा में आकर्षक सजाकर भेंट करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights