Dhamtari: जनसेवा के लिए बस जज्बा चाहिए 17 सालों में 3500 सांप पकड़ चुके हैं काम आ रहा यूट्यूब का ज्ञान 

0

Dhamtari: जनसेवा के लिए बस जज्बा चाहिए 17 सालों में 3500 सांप पकड़ चुके हैं काम आ रहा यूट्यूब का ज्ञान 

धमतरी। जनसेवा के लिए बस जज्बा चाहिए। इसे धमतरी के सूर्यकांत साहू साबित कर रहे हैं। अपने कार्यों से समय निकालकर वह खबर मिलते ही भयंकर जहरीले सांपों को पकड़ने पहुंच जाते हैं। उन्होंने यूट्यूब से बकायदा सांप पकड़ने की तकनीक सीखी है। वे 17 सालों में 3500 सांप पकड़ चुके हैं। दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में शामिल रसल वाइपर को बुधवार की रात सूर्यकांत साहू ने बड़ी आसानी से पकड़ लिया, तो लोग भी आश्चर्य रह गए।

धमतरी के रहने वाले सूर्यकांत रूद्री और आसपास के लिए यह जाना-पहचाना नाम है। लगभग 50 वर्षीय सूर्यकांत पेशे से गोपालन करते हैं और सांप पकड़ने की निश्शुल्क सेवा भी देते हैं। पिछले 17 सालों से सेवा कर रहे हैं और अब तक वह 3500 से अधिक जहरीले सांपों को पकड़ चुके हैं। उनका कहना है कि सांप भी अन्य जीवों की तरह है। उसे मारना उचित नहीं है।

सूर्यकांत साहू ने बताया कि वर्ष 2008 से ही मन में यह भाव आया कि अपना निजी काम करने के साथ-साथ जनसेवा का भी बीड़ा उठाया जाए और उन्होंने घर या आसपास घूमने वाले सांपों को कई बार जान से मारते देखा था। ऐसे में सांप और लोगों दोनों को बचाने का निश्चय किया। 

लोग सांप देखते ही भयाक्रांत हो जाते हैं और उसकी जान ले लेते हैं। मैं सांपों को जीवित पकड़ता हूं और उन्हें जंगली क्षेत्र में छोड़ देता हूं, ताकि वह भी निश्चित जी सके। लोगों को भी इससे कोई तकलीफ नहीं होती। 2008 से यूट्यूब में सांपों की प्रजातियां, उसे पकड़ने की तकनीक व अन्य संबंधित वीडियो का अध्ययन किया और सांपों को पकड़ना शुरू किया।

सूर्यकांत का कहना है कि हर व्यक्ति को अपने निजी कार्यों के अलावा कुछ सेवा कार्य जरूर चुनना चाहिए, तभी समाज कल्याण हो सकता है। जितना बन पड़े सेवा देनी चाहिए।

बुधवार को शाम सात बजे ग्राम पंचायत रूद्री के समीप बसे कृष्णा नगर के पास पुलिस आरक्षक जीवनलाल साहू ने सड़क के पास वृहद आकार का सांप देखा, तो उनके रोगंटे खड़े हो गए। इसे अजगर समझकर तत्काल सूर्यकांत से संपर्क किया। सूर्यकांत तत्काल पहुंचे और सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। उसने बताया कि यह अजगर नहीं बल्कि भारत का सबसे जहरीला सांप रसल वाइपर है। जिसके काटने के कुछ घंटों बाद ही लोगों की दर्दनाक मौत हो जाती है। यह सांप की ऐसी प्रजाति है, जो अंडे की जगह बच्चा देता है। यह सांप हल्का पीला व मिट्टी कलर का होता है। पहली बार वह इस तरह का सबसे जहरीला सांप को पकड़ा है। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों प्रदेश के नारायणपुर जिला में रसल वाइपर सांप को पकड़ने के दौरान उस व्यक्ति की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights