इंडोर स्टेडियम धमतरी में भाजपा के सदस्य प्रीतेश गांधी ने युवाओं के साथ चाय पे चर्चा कर भाजपा के पक्ष में मांगा वोट

0

इंडोर स्टेडियम धमतरी में भाजपा के सदस्य प्रीतेश गांधी ने युवाओं के साथ चाय पे चर्चा कर भाजपा के पक्ष में मांगा वोट

 धमतरी/ इंडोर स्टेडियम धमतरी में सुबह सेवानिवृत्त सैनिक द्वारा युवाओं को अग्निवीर, सेना भर्ती के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान युवाओं के बीच सोमवार को लोकतंत्र के माध्यम से फिर से देश का भविष्य सुरक्षित हाथों में देने की अपील करने भाजपा के प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य प्रीतेश गांधी अपने साथियों के साथ चाय पे चर्चा का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सेवा के तीनों अंग में मजबूती आई है।

प्रत्येक सैनिक का आत्मबल बढ़ाते हुए देश सेवा के लिए अलग जुनून है। इसी का परिणाम है कि अग्निवीर योजना के माध्यम से आज युवा अपना करियर संवारने के लिए तैयारी कर रहे हैं। प्रधानमंत्री पूरे देश को अपना परिवार मानते हैं और पूरा देश मोदी जी को अपना परिवार मान रहा है। भाजपा नेताओं ने लोकसभा चुनाव के निमित्त चाय पे चर्चा के साथ मोदी जी को 400 पार के साथ तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर पार्षद राजेंद्र शर्मा, कुलेश सोनी, मुकेश शर्मा, पिंटू यादव आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights