800 दिन की यात्रा के दौरान धमतरी पहुंचे त्रिवेंद्रम के बीजू, उनका स्वागत व्यापारी सलज अग्रवाल द्वारा किया गया

0

800 दिन की यात्रा के दौरान धमतरी पहुंचे त्रिवेंद्रम के बीजू, उनका स्वागत व्यापारी सलज अग्रवाल द्वारा किया गया

धमतरी | रोटरी क्लब त्रिवेंद्रम के सदस्य बीजू बीपी अपनी बुलेट बाइक से पूरे भारत का भ्रमण करने निकले हैं। करीब 800 दिन की यात्रा पर 1 जनवरी 2024 को बालिका सशक्तिकरण का उद्देश्य लेकर निकले हैं। अपने हर पड़ाव पर लड़कियों का सेमीनार लेकर उन्हें प्रोत्साहित कर रहे। इसी कड़ी में वह जगदलपुर, कोंडागांव से होकर धमतरी पहुंचे। उनका स्वागत व्यापारी सलज अग्रवाल द्वारा किया गया। इसके बाद उन्हें धमतरी शहर का भ्रमण कराया गया। राइसमिल, आरा मील, लाख कारखाना, गंगरेल डैम, रुद्री बैराज आदि का भ्रमण कराया गया। 

शबद कीर्तन और लंगर का आयोजन आज धमतरी | गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा धमतरी में सिख समाज द्वारा बैसाखी पुरब (खालसा साजना दिवस) मनाया जा रहा है। इसके तहत 13 अप्रैल को गुरुद्वारे में अखंड पाठ साहेब के अलावा अन्य कार्यक्रम होंगे। सुबह 10 से 10.30 बजे तक शबद कीर्तन होगा। इसके बाद दोपहर में लंगर का आयोजन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights