प्रधानमंत्री का 10 वर्ष का कार्यकाल स्वर्णिम: प्रीतेश
प्रधानमंत्री का 10 वर्ष का कार्यकाल स्वर्णिम: प्रीतेश


धमतरी| भाजपा के लोकसभा चुनाव की तैयारी मिशन मोड पर चल रही है। प्रीतेश गांधी भाजपा प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य छत्तीसगढ़ भी प्रचार कर रहे है। उन्होंने मकई गार्डन में वॉक कर रहे गणमान्य नागरिकों से मुलाकात कर मोदी की गारंटी और विष्णु के सुशासन की जानकारी दी।
प्रीतेश गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 वर्ष का कार्यकाल स्वर्णिम रहा। उनके नेतृत्व में भारत आंतरिक और बाह्य दोनों रूप में सशक्त बना है। विकसित भारत का यह कैलेंडर हमें विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूरा करने के लिए प्रेरित करता है। 2024 का यह चुनाव आम चुनाव नहीं हैं, यह राष्ट्र के नवनिर्माण का चुनाव है। इस नवनिर्माण की बागडोर हम सबको मिलकर आधुनिक भारत के विश्वकर्मा के हाथों में सौपना है। इस अवसर पर पूर्व सभापति एवं पार्षद राजेंद्र शर्मा भी मौजूद थे। मोहन अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, पंकज कटारिया, सतपाल आजमानी, चरण दास, शेखर सिन्हा, भूपेश शाह, शेखर साहू, तामेश्वर ओघरे, तामेश्वर साहू को नमो कैलेंडर प्रदान किया।