धमतरी अर्जुनी स्थित एक राइसमिल में महिला ने लगाई फांसी
धमतरी अर्जुनी स्थित एक राइसमिल में महिला ने लगाई फांसी

धमतरी | अर्जुनी स्थित एक राइसमिल में महिला ने फांसी लगा ली। टीआई राजेश मरई ने बताया कि सूर्या राइसमिल में खल्लारी निवासी शिवकुमारी काम करती थी। 1 अप्रैल को दोपहर बाद अचानक उसने पिल्हर की छड़ में फांसी लगा ली। स्टाफ ने इसकी जानकारी संचालक को दी। अर्जुनी पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया। पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
