भाजपा प्रदेश प्रभारी और बिहार सरकार के केबिनेट मंत्री नितिन नबीन का आज धमतरी आगमन
भाजपा प्रदेश प्रभारी और बिहार सरकार के केबिनेट मंत्री नितिन नबीन का आज धमतरी आगमन

धमतरी| भाजपा प्रदेश प्रभारी और बिहार सरकार के केबिनेट मंत्री नितिन नबीन का आज धमतरी आगमन हो रहा है। वह लोकसभा क्षेत्रों का दौरा कर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। आज कांकेर में, भानुप्रतापपुर, सिहावा, अंतागढ़ के साथ विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। जिला भाजपा के महामंत्री अविनाश दुबे ने बताया कि दोपहर 2 बजे जिला भाजपा कार्यालय में प्रदेश प्रभारी धमतरी, कुरूद, राजिम, बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख लोगों की बैठक लेकर चुनावी रणनीति तैयार करेंगे।
