आठ किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार जिले में सप्लाई करने की थी तैयारी
आठ किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार जिले में सप्लाई करने की थी तैयारी

धमतरी। माजदा से गांजे की तस्करी करते हुए दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों के पास से गांजा व वाहन जब्त कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार 28 फरवरी को थाना प्रभारी बोराई निरीक्षक प्रमोद अमलतास अपने स्टाफ के साथ चेक प्वाइंट पर वाहनों की जांच कर रहे थे।
उत्तर प्रदेश के तीन युवक गिरफ्तार
बता दें कि बीते दिनों लग्जरी कार से गांजा तस्करी कर रहे उत्तर प्रदेश के तीन युवकों को पुरुर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरोपितों के पास से पुलिस ने 60 किलो गांजा व कार को जब्त कर जुर्म दर्ज किया गया था। एक कार में तीन युवक गांजा छिपाकर कोंडागांव व केशकाल क्षेत्र से होकर आ रहे हैं। पुलिस टीम तत्काल तस्करों को पकड़ने ग्राम जगतरा में दुर्गा मंदिर के पास हाईवे में आने-जाने वाले वाहनों की जांच शुरू की। इस दौरान एक सफेद रंग के कार में तीन युवक सवार होकर आ रहे थे। कार को जब पुलिस रोकने कहा, तो तीनों युवक कार छोड़कर भागने लगा। पुलिस ने तत्काल युवकों को दौड़ाकर हिरासत में लिया। जब कार की चेकिंग पुलिस ने की, तो कार के अंदर 60 किलो गांजा जब्त किया गया।इसी दौरान ओडिशा की ओर से एक माजदा वाहन आया। ग्राम घुटकेल ओडिशा प्रांत से बोराई जाने के मुख्य मार्ग में संदेह के आधार पर रोककर वाहन की तलाशी ली। वाहन के अंदर बोरी में पैककर कुछ पैकेट मिला, जिसमें गांजा था। गवाहों के समक्ष घटना स्थल में मौके पर ही तौलने पर 8.340 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा आरोपितों से जब्त किया गया। आरोपित अजय कुमार ध्रुव 24 वर्ष व गंगाराम ध्रुव 45 वर्ष ग्राम बलियारा, थाना अर्जुनी जिला धमतरी के खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार किया। आरोपितों को न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया है।
