धमतरी में व्यापारियों ने पुलिस कर्मियों पर रात के समय दुकानें बंद कराने के समय दुर्व्यवहार का लगाया आरोप

0

धमतरी में व्यापारियों ने पुलिस कर्मियों पर रात के समय दुकानें बंद कराने के समय दुर्व्यवहार का लगाया आरोप

धमतरी/ छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के बैनरतले शहर के व्यापारी शुक्रवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय से मुलाकात किए। व्यापारियों ने पुलिस कर्मियों पर रात के समय दुकानें बंद कराने के समय दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। अध्यक्ष महेश जसूजा ने बताया कि दुकान बंद कराते समय कुछ पुलिस कर्मियों द्वारा शालीनता से व्यवहार नहीं किया जाता है। दुकान बंद करने का समय रात 11 बजे निर्धारित था।

पुलिस के कुछ अधिकारी-कर्मचारी रात 10 बजे ही व्यापारियों को परेशान करने लगते हैं। कुछ व्यापारियों ने पुलिस कर्मियों पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। समय निर्धारित करने को लेकर चर्चा भी हुई। हफ्तेभर में समय निर्धारित करने की मांग किए हैं।

व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन को सभी मामलों में सहयोग करने का भरोसा दिया। एसपी ने उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुनकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights