धमतरी में बच्चों ने प्रस्तुत किया कवि सम्मेलन, जल बचाने का लिया संकल्प
धमतरी में बच्चों ने प्रस्तुत किया कवि सम्मेलन, जल बचाने का लिया संकल्प

धमतरी: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय धमतरी द्वारा दिव्यधाम में आध्यात्मिक तरीके से होली पर्व मनाया। दिव्यधाम में ज्ञान की होली खेलने सुबह 6 बजे से ही लोग पहुंचने लगे। सरिता दीदी ने सर्वप्रथम सभी को ज्ञान के सागर में डुबोकर पवित्रता सुख, शांति, प्रेम की अनुभूति के विभिन्न रंगों से आत्मा को रंग दिया।
इस अवसर पर बच्चों ने हास्य कवि सम्मेलन की रंगारंग प्रस्तुति दी, जिसका सभी ने आनंद लिया। सरिता दीदी ने सभी पर केसर के पानी की पिचकारी चलाई और बहनों ने सभी पर गुलाब पुष्प के पंखुडिय़ों की वर्षा की। अंत में सभी को गुलाल का तिलक लगाकर भोग खिलाया गया।
होली अर्थात अपने अंदर के बुराइयों को परमात्म योग अग्नि में जलाना और फिर ज्ञान का रंग लगाना। यह अविनाशी रंग है, जो कभी जीवन को फीका नहीं बनाता, हमेशा ही खुशहाल रंगीन रखता है।
उन्होंने सभी को जल बचाने की प्रतिज्ञा कराई।
