प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव राजेंद्र लुंकड ने साथियों के साथ रायपुर में भाजपा की सदस्यता ली

0

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव राजेंद्र लुंकड ने साथियों के साथ रायपुर में भाजपा की सदस्यता ली

धमतरी: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव राजेंद्र लुंकड ने गुरुवार को अपने कांग्रेसी समर्थकों के साथ रायपुर जाकर भाजपा की सदस्यता ली है। राजेंद्र लुंकड व उनके धमतरी के कांग्रेसी समर्थकों को प्रदेश भाजपा कार्यालय में डिप्टी सीएम अरुण साव, भाजपा प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, सांसद सुनील सोनी, पूर्व विधायक सौरभ सिंह, प्रदेश महामंत्री रामु रोहरा ने पार्टी का गमछा पहनाकर सभी नए सदस्यों का स्वागत किया।

राजेंद्र लुंकड धमतरी से 2 बार के विधायक रहे स्वर्गीय केशरीमल लुंकड के पुत्र हैं। पूर्व में कांग्रेस के प्रदेश सचिव भी रह चुके हैं। राजेंद्र लुंकड के नेतृत्व में रजत कुमार लुंकड, प्रदीप अग्रवाल, सलज अग्रवाल, अमित महावर, सत्येंद्र शर्मा, रवि दोशंत, अभिषेक गोयल, मनोज कोठारी, अजय गोयल, अविनाश यादव, देवेश पवार, पुरुषोत्तम यादव, विनय साहू, कृष्ण कुमार यादव, पुरुषोत्तम सिन्हा, कमल साहू, आकाश शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने भाजपा प्रवेश किया है।

राजेंद्र लुंकड के नेतृत्व में रजत कुमार लुंकड, प्रदीप अग्रवाल, सलज अग्रवाल, अमित महावर, सत्येंद्र शर्मा, रवि दोशंत, अभिषेक गोयल, मनोज कोठारी, अजय गोयल, अविनाश यादव, देवेश पवार, पुरुषोत्तम यादव, विनय साहू, कृष्ण कुमार यादव, पुरुषोत्तम सिन्हा, कमल साहू, आकाश शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने भाजपा प्रवेश किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights