Dhamtari News: महीनेभर बाद भी अधजली लाश की शिनाख्त नहीं
Dhamtari News: महीनेभर बाद भी अधजली लाश की शिनाख्त नहीं

धमतरी/ शनिवार को देर-शाम करीब 7.30 बजे घर से लापता युवक की दूसरे दिन रविवार को सुबह लाश मिली है। शव घर से करीब डेढ़ किमी दूर दूसरे गांव के स्टेडियम के पास मिली। मृतक के आंख और नाक के पास चोट के निशान है। आसपास घसीटने के निशान भी पुलिस को मिले है। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका पुलिस ने जताई है। घटना स्थल से मोबाइल और बाइक पुलिस ने बरामाद कर ली है। अर्जुनी पुलिस के मुताबिक घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त खरतुली निवासी खिलेश्वर साहू के रूप में किया। वह बिल्डिंग मटेरियल सप्लाई का काम करता था। 16 मार्च को देर-शाम करीब 7.30 बजे से निकला था। देर-रात तक वापस नहीं लौटा। दूसरे दिन उसकी लाश मिली। शव के पास से बाइक और जेब से मोबाइल पुलिस ने बरामद किया।
मृतक के दोस्तों से पूछताछ हुई है। इधर महीनेभर पहले 8 फरवरी को दुगली के भोबलाबाहरा जंगल में अज्ञात महिला की अधजली लाश मिली थी। पुलिस ने एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटी) रायपुर और डॉग स्क्वायड टीम की मदद ली। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई थी। घटना स्थल से पुरुष का चप्पल भी बरामद हुआ था। इधर महीनेभर पहले 8 फरवरी को दुगली के भोबलाबाहरा जंगल में अज्ञात महिला की अधजली लाश मिली थी। पुलिस ने एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटी) रायपुर और डॉग स्क्वायड टीम की मदद ली।
