मुंबई इंडियंस से दिल्ली कैपिटल्स ने आखिरकार लिया बदला, 29 रन से हराकर हिला दी MI की दुनिया

0

मुंबई इंडियंस से दिल्ली कैपिटल्स ने आखिरकार लिया बदला, 29 रन से हराकर हिला दी MI की दुनिया

महिला प्रीमियर लीग का 12वां मैच आज यानी 5 मार्च को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। इस मुकाबले में पूरी तरह से दिल्ली ने डॉमिनेट किया। इतना ही नहीं बल्कि डीसी ने पिछले साल की फाइनल की हार का और इस साल की ओपनिंग मैच की हार का बदला भी अब ले लिया। उन्होंने मुंबई इंडियंस को 29 रन से हरा दिया।

193 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की पारी का आगाज काफई निराशाजनक रहा। एमआई ने अपने 3 विकेट 30 रन के अंदर-अंदर ही गंवा दिए। मुंबई इंडियंस का टॉप ऑर्डर समेत मिडिल ऑर्डर भी फ्लॉप रहा। टीम के लिए सर्वाधिक 42 रन अमनजोत कौर ने बनाए। इसके अलावा सजाना ने भी नाबाद 24 रन की अच्छी पारी खेली। लेकिन ऊपर से अच्छी शुरुआत ना मिलने की वजह से एमआई यह मैच हार गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights