धमतरी रूद्री में चलाया जल बचाओ अभियान
धमतरी रूद्री में चलाया जल बचाओ अभियान

धमतरी| क्रीडा भारती जिला धमतरी द्वारा 26 मई को रुद्री मैदान में सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। इस दौरान जल बचाओ अभियान चलाया गया। वर्तमान स्थिति को देखते हुए गंगरेल डैम, नहर, तालाब सभी सूखे पड़े हुए हैं। लगातार यह स्थिति बनी रही, तो पानी के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। कलेक्टर के निर्देशानुसार जगह-जगह पर जल जगार व जल संरक्षण पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके तहत रुद्री में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान व्यायाम, योगाभ्यास भी किया गया। बच्चों के लिए अंकुरित स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई। इस अवसर पर फ्रीडम एकेडमी के बच्चे, क्रीड़ा भारती, योगा ग्रुप के सभी सदस्य उपस्थित थे।
