धमतरी रत्नाबांधा रोड स्थित विवेकानंद वार्ड में खाली मैदान में पड़े कचरे में रविवार को आग लग गई
धमतरी रत्नाबांधा रोड स्थित विवेकानंद वार्ड में खाली मैदान में पड़े कचरे में रविवार को आग लग गई

धमतरी| रत्नाबांधा रोड स्थित विवेकानंद वार्ड में खाली मैदान में पड़े कचरे में रविवार को आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। घटना रविवार की दोपहर हुई है। जानकारी के अनुसार रत्नाबांधा रोड के विवेकानंद वार्ड में खाली मैदान में कचरा पड़ा हुआ है। यहां रविवार दोपहर को अचानक आग लग गई। तेज धूप होने के कारण आग तेजी से फैलने लगी। जानकारी मिलते ही वार्डवासियों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि आग से किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है। आग कैसे लगा यह पता नहीं चल पाया है। वार्डवासी असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगाना बता रहे।
