तापमान 2 डिग्री गिरा, दिनभर 15 किमी घंटे की गति से चली हवा
तापमान 2 डिग्री गिरा, दिनभर 15 किमी घंटे की गति से चली हवा

बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। 27 अप्रैल की रात हुई बूंदाबांदी के कारण रविवार को तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट आई। हालांकि सुबह नगरी व मगरलोड क्षेत्र के आउटर में बूंदाबांदी हुई। शहर में दिनभर 12 से 15 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चली।
रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि 27 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40 डिग्री था। न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ 65 डिग्री पूर्व और 18 डिग्री उत्तर में स्थित एक द्रोणिका उत्तर पूर्व झारखंड से दक्षिण छत्तीसगढ़ तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में नमी का आगमन लगातार जारी है। इसके प्रभाव से 29 अप्रैल को एक-दो स्थानों पर बूंदाबांदी, गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने तथा अंधड़ चलने के आसार हैं। प्रदेश में अधिकतम तापमान में वृद्धि संभावित है। वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः उत्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ है।