CG Mahashivratri 2024 : महाशिवरात्रि पर्व पर बाबा बूढ़ेश्वरनाथ चंद्रशेखर स्वरूप धारण कर रचाएंगे विवाह
CG Mahashivratri 2024 : महाशिवरात्रि पर्व पर बाबा बूढ़ेश्वरनाथ चंद्रशेखर स्वरूप धारण कर रचाएंगे विवाह

CG Mahashivratri 2024: छत्तीसगढ़ के शिवालयों में महाशिवरात्रि की धूम है। विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग गरियाबंद में स्थित भूतेश्वर मंदिर, रायपुर के बूढ़ेश्वर मंदिर, हटकेश्वर मंदिर के साथ सभी शिवालयों में 8 मार्च को महाशिवरात्रि पर सुबह से दर्शन और जलाभिषेक करने श्रद्धालु उमड़े।
सर्वार्थसिद्धि, शिव योग और शुक्र प्रदोष व्रत के संयोग में मनाई जाने वाली महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ की बरात निकाली जाएगी। भूत, प्रेत के साथ देवगण का रूप धारण कर युवा बरात में शामिल होंगे। महाशिवरात्रि के एक दिन पहले 12 घंटे तक गायत्री महामंत्रों का जाप चला। शुक्रवार को महाशिवरात्रि की सुबह ही गायत्री माता का दस स्नान के साथ ही विशेष पूजन अर्चन, सुबह आठ बजे से भगवान महाकाल का पूजन-अर्चन के साथ रुद्राभिषेक किया जाएगा।
शुक्रवार को राजधानी से भगवान भोलेनाथ का बरात कई जगहों से निकलने वाली है। बरात में भूत-पिशाच नजर आएंगे। डीजे, धूमाल के साथे नाचेंगे। भाठागांव नीलकंठेश्वर धाम परिवार के संरक्षक मनोज वर्मा ने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर शुक्रवार को शिवजी की बरात समेत झांकी निकाली जाएगी।
प्रबंधक ट्रस्टी विजयलक्ष्मी बोहरा ने बताया कि प्रात: 4.45 बजे भस्म आरती, पंचामृत अभिषेक की गई। सात बजे से आम भक्तगण जलाभिषेक कर रहे हैं। दोपहर 12 बजे भगवान भोलेनाथ को राजभोग अर्पित करेंगे। शाम चार बजे से भगवान भोलेनाथ के चंद्रशेखर स्वरूप के दर्शन प्रारंभ होंगे। रात्रि 12 बजे से महानिशा पूजा की जाएगी।
