500 के खाते में नहीं आई पहली किस्त, कल मिलेगी दूसरी
500 के खाते में नहीं आई पहली किस्त, कल मिलेगी दूसरी

धमतरी/ जिले में महतारी वंदन योजना की पात्रता रखने वाली 2.30 लाख महिलाएं हैं, लेकिन करीब 500 महिलाओं के खाते में पहली किस्त ही नहीं आई है। इनमें से 339 ऐसी महिलाएं भी हैं, जिन्होंने अब तक ई-केवाइसी ही नहीं कराई है, जबकि कई पात्र महिलाओं के फॉर्म में बैंक अकाउंट, नाम गलत होने के कारण राशि अटकी है। इधर राज्य सरकार द्वारा 3 अप्रैल यानि कल इस योजना की दूसरी किस्त भी जारी करेगी।
जिन महिलाओं के खाते में राशि नहीं आई है, वे बैंक और सरकार विभाग के दफ्तर की चक्कर लगा रही हैं, लेकिन उन्हें रिस्पांस नहीं मिल रहा। इस तरह की शिकायतें राज्य सरकार को भी मिली हैं। इसके बाद पात्र हितग्राहियों की समस्याओं का समाधान करने पोर्टल भी सरकार ने जारी किया है, जिसके जरिए शिकायत होगी। जिले में 2 लाख 36 हजार 71 आवेदन मिले थे। इनमें से 339 महिलाओं के बैंक खाते आधार से लिंक नहीं हो पाए।
पहली किस्त की राशि डीबीटी के माध्यम से जारी की गई, जिसके चलते 339 महिलाओं को पहली किस्त से वंचित होना पड़ा, जबकि सरकार द्वारा 23 करोड़ 66 लाख 71 हजार रुपए जारी किए हैं। अब दूसरी किस्त 3 अप्रैल को जारी होगी। यह जानकारी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोंडागांव जिले में आयोजित जनसभा के दौरान दी। ब्लॉक लाभार्थी की संख्या राशि धमतरी 78975 7.89 करोड़ कुरूद 69173 6.91 करोड़ नगरी 50139 5.01 करोड़ मगरलोड 38354 3.83 करोड़ ई-केवाईसी कराने कहा गया: एक्का महिला व बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी जगरानी एक्का ने कहा कल दूसरी किस्त मिलेगी। जो बचे हैं उन्हें ई-केवाइसी कराने कहा है। ऑनलाइन शिकायत करने की दी गई सुविधा जिनके खाते में राशि नहीं आई है,
बैंक में अपडेट कराने पहुंचे तो बैंककर्मी फॉर्म थमाकर आज-कल कर रहे हैं। मोबाइल नंबर भी अपडेट नहीं किया जा रहा है। अर्जुनी से बैंक ऑफ बड़ौदा पहुंची दिनेश्वरी साहू ने कहा कि पहली किस्त नहीं मिली। ई-केवाइसी नहीं होने की जानकारी दी गई, जबकि पहले ही फॉर्म भरकर जमा किए थे। पता करने पर कर्मचारी भी कुछ नहीं बता पा रहे।
